बॉलीवुड

इस एक्टर ने पहली पत्नी से परमिशन लेकर की थी शादी, ऐसा था बच्चों का रिएक्शन

मुंबई. कई बार ऐसा देखने को मिला है टीवी सीरियल्स या फिर फिल्मों में रोमांस करते-करते असल जिंदगी में भी एक्टर्स एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं और फिर स्क्रीन पर दिखने वाली जोड़ी रियल लाइफ में भी बन जाती है। लेकिन, कभी-कभी कुछ कहानियां बड़ी फिल्मी सी होती है। ऐसी ही एक कहानी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर ‘संजीव सेठ’ और एक्ट्रेस ‘लता सभरवाल’ की है।

संजीव ने लता से शादी के लिए पत्नी से ली इजाजत

आपको बता दें कि इस कहानी का दिलचस्प हिस्सा ये है कि संजीव सेठ ने लता सभरवाल से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी से इजाजत ली थी। शो में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया था। शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजीव सेठ और लता सभरवाल ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। लेकिन, इस किरदार को निभाते-निभाते न जाने कब दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। लेकिन, दोनों का मिलन इतना सरल भी नहीं था। दरअसल, संजीव सेठ पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे। संजीव की पहली शादी एक्ट्रेस रेशमा टिपनिस से हुई थी। इन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर था।

प्यार होने के बाद भी नही किया प्रपोज

रेशमा की उम्र जब सिर्फ 20 साल की थी, तभी उन्होंने संजीव के साथ सात फेरे लिए थे। कुछ दिन दोनों प्यार से साथ रहे लेकिन फिर कलह शुरू हो गई।

11 साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। लता सभरवाल से प्यार होने के बाद संजीव सेठ ने काफी दिनों तक उन्हें प्रपोज नहीं किया। संजीव को डर था कि कहीं इसका असर उनके प्यार पर न पड़ जाए। इसके लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली।

संजीव का ये व्यवहार देख परिवार था काफी खुश

लता को प्रपोज करने से पहले उन्होंने इस बारे में अपने बच्चों और पहली पत्नी से बात की और उनसे दूसरे शादी करने की इजाजत मांगी थी। संजीव का ये व्यवहार देख उनका परिवार काफी खुश हुआ। इसके बाद संजीव ने लता को प्रपोज किया।

दोनों की शादी में उनकी पहली पत्नी ने भी हाथ बंटाया। इस तरह संजीव और लता एक दूसरे के हो गए। साल 2010 में दोनों की शादी हो गई। तब से दोनों एक दूसरे के साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं। बता दें, ये वही लता सभरवाल है, जिन्होंने 35 साल की उम्र में शादीशुदा संजीव के साथ शादी की थी।

लता ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘विवाह’ में शाहिद कपूर की भाभी का रोल प्ले किया था। संजीव सेठ से शादी के बाद लता का एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम आरव सेठ है।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन और राजनीति की खबरों में काफी दिलचस्पी है, लेकिन मै सभी बीट की खबरें लिखने में सक्षम हूँ.

Recent Posts

अक्षय कुमार से इस वजह से नफरत करती थी करीना की बहन करिश्मा कपूर, छोड़ दी कई सुपरहिट फ़िल्में

मुंबई. अक्षय और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें…

3 years ago

105 साल की दादी के हौसले के आगे कोरोना भी हुआ पस्त, अम्मा का इम्यूनिटी पॉवर देख डॉक्टर भी हैरान

पुणे। पुणे से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर…

3 years ago

इस अभिनेत्री के कारण आया सोहेल खान की जिंदगी में भूचाल, पत्नी छोड़ के गई मायके

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर…

3 years ago

गुरु रंधावा और सुजैन खान ने गिरफ्तारी से पहले अटेंड की थी करिश्मा तन्ना की बर्थडे पार्टी

सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इसका कारण…

3 years ago

शाहरुख की इस एक गलती की वजह से नहीं मिल रही किंग खान को कोई फिल्म

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने…

3 years ago

दुनिया की सबसे महंगी कार में चलती हैं नीता अंबानी, पति मुकेश ड्राइवर को देते हैं इतनी सैलरी

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। दुनिया के अमीर लोगों में इनकी गिनती होती…

3 years ago

This website uses cookies.