बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के अफेयर को लेकर ज्यादातर चर्चे सुनने में आते रहते हैं। कई बार दोनों की शादी के बारे में भी काफी खबरें वायरल हुई। बता दे कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी तक किसी भी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। जल्द ही दोनों एक साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच में नज़दीकियां आईं। रणबीर और आलिया को कई बार फंक्शन इवेंट्स में भी एक साथ देखा जा चुका है। दोनों के फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि कब रणबीर और आलिया शादी करेंगे। हाल ही में आलिया भट्ट ने सभी के सवालों का जवाब दे दिया है।

बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां कर चुकी हैं शादी

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अब तक शादी कर चुकी है। इसके अलावा पिछले 2 सालों से लगातार बॉलीवुड में कोई ना कोई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहा है। अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, नेहा धूपिया, प्रियंका चोपड़ा जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां अब तक शादी कर चुकी हैं। ऐसे में अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नज़दीकियों को देखते हुए सभी यही सवाल कर रहे हैं कि, दोनों कब शादी करेंगे।

आलिया भट्ट ने दिया जवाब

हाल ही में जब आलिया भट्ट से शादी को लेकर सवाल किया गया तो आलिया भट्ट ने इसका जवाब देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि, ‘ आजकल हर कोई मुझसे यही सवाल करता हुआ दिखाई दे रहा है। मैं अभी सिर्फ 25 साल की ही हुई हूं। अभी इतनी जल्दी शादी कैसे कर सकती हूं। अगर आपको सवाल करना ही है, तो मेरे काम के बारे में सवाल करिए। शादी जब भी होगी तब बता दिया जाएगा’।

कुछ समय पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर खबरें उड़ी थी कि, दोनों ने सगाई कर ली है और जल्दी शादी भी करने वाले हैं। लेकिन बाद में इन खबरों को गलत बताया गया। अब आलिया भट्ट ने भी साफ-साफ कह दिया है कि, अभी वह बहुत छोटी हैं। इस वक्त वह अपने करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं। जबकि रणबीर कपूर से जब शादी के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई भी साफ जवाब नहीं दिया।

रणबीर कपूर शादी की बात पर देते हैं गोल-मोल जवाब

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आलिया भट्ट से पहले दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। ब्रेकअप हो जाने के बाद रणबीर की आलिया भट्ट से नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद दोनों को कई साथ इवेंट में भी देखा गया। भले ही रणबीर कपूर आलिया के साथ शादी को लेकर गोलमोल जवाब दे रहे हो, लेकिन उन्होंने आलिया के लिए अपना प्यार दुनिया के सामने पेश किया। दोनों के फैंस को उनकी जोड़ी भी खूब पसंद है और सभी इस कपल की शादी का इंतजार भी कर रहे हैं।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...