बॉलीवुड

ड्रामा क्विन है बिगबॉस की ये कंटेस्टेंट, शाहिद अफरीदी के लिए उतार दिए थे कपड़े

मुंबई. टीवी जगत का सबसे रियलिटी शो बिग बॉस अपने विवादो के लिए काफी चर्चा में रहता है। शो अब धीरे-धीरे फाइनल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच विवादो का सिलसिला तेज हो चला है। ये कोई पहला सीजन नहीं है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। पहले की सीजनों में भी प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल चुकी है। ऐसे में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान के बारे में तो बिल्कुल वाकिफ होंगे। अर्शी बिग बॉस के सीजन 11 में तहलका मचाने के बाद सीजन 14 में भी एंट्री कर चुकी हैं। जिस दिन से वो घर में आई हैं, उस दिन से उनकी और विकास गुप्ता के विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी है।

अफरीदी के साथ अफेयर का दावा

अर्शी का जन्म‍ अफगानिस्तान में हुआ है। जब वह महज चार साल की थीं तो उनका परिवार भारत के भोपाल शहर में आकर बस गया था। आपको बता दें कि अर्शी चर्चा में तब आई थीं, जब उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर का दावा किया था। साल 2015 में अर्शी ने शाहिद अफरीदी संग रिलेशन की बात कबूली थी। हालांकि, बाद में मामला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकला था और उन्होंने खुद इससे इंकार कर दिया था।

शाहिद अफरीदी के लिए उतार दिए थे कपड़े

साल 2016 में अर्शी एक बार फिर से चर्चा में आई थीं। इस बार उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम और शाहिद अफरीदी के लिए अपने कपड़े उतार दिए थे। इसके अलावा अर्शी न्यूड फोटोज को लेकर भी खबरों में रही हैं।

अर्शी का राखी सावंत संग भी विवाद जुड़ा है। दरअसल, अर्शी से एक अवॉर्ड फंक्शन में पूछा गया कि क्या राखी उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं? इस पर अर्शी ने साफ इंकार कर दिया था, जिसके बाद राखी काफी खफा हो गई थीं। बिग बॉस 14 के प्रीमियर पर भी राखी ने इस बात को निकाला था।

राखी ने कहा था कि वो दोनों साथ पार्टी करते थे, सारे काम साथ करते थे। यहां तक की राखी अर्शी की लिप सर्जरी कराने भी ले गई थीं। अर्शी खान राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाकर काफी सुर्खियों में रही थीं।

गहना वशिष्ठ ने अर्शी पर लगाए थे गंभीर आरोप

अर्शी खान को लेकर साउथ की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने चौंकाने वाले खुलासे किए थे। गहना ने कहा कि था कि अर्शी की उम्र 32 साल से ज्यादा है, लेकिन शो में अर्शी ने अपनी उम्र 27 साल बताई थी और वो एक 50 साल के शख्स के साथ शादी कर चुकी हैं। गहना ने कहा कि अर्शी की पढ़ाई भी जाली है। गहना ने अर्शी पर सबसे बड़ा आरोप ये लगाया कि उनपर 10 आपराधिक मामलों के केस दर्ज हैं।

इसके बाद अर्शी खान की पीआर टीम ने गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक करोड़ रुपए का मानहानि का मामला दर्ज कराया था। टीम का कहना था कि गहना ने अर्शी के ख‍िलाफ झूठे आरोप लगाए थे विकास गुप्ता संग भी घर में अर्शी की लड़ाई देखने को मिली।

अर्शी ने विकास पर काम छीनने तक का आरोप लगाया था। सोमवार के एपिसोड में अर्शी विकास की फैमिली तक पहुंच गईं। इसके बाद विकास ने आपा खोते हुए अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था। नतीजन विकास घर से बाहर हो गए थे।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन और राजनीति की खबरों में काफी दिलचस्पी है, लेकिन मै सभी बीट की खबरें लिखने में सक्षम हूँ.

Recent Posts

अक्षय कुमार से इस वजह से नफरत करती थी करीना की बहन करिश्मा कपूर, छोड़ दी कई सुपरहिट फ़िल्में

मुंबई. अक्षय और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें…

3 years ago

105 साल की दादी के हौसले के आगे कोरोना भी हुआ पस्त, अम्मा का इम्यूनिटी पॉवर देख डॉक्टर भी हैरान

पुणे। पुणे से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर…

3 years ago

इस अभिनेत्री के कारण आया सोहेल खान की जिंदगी में भूचाल, पत्नी छोड़ के गई मायके

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर…

3 years ago

गुरु रंधावा और सुजैन खान ने गिरफ्तारी से पहले अटेंड की थी करिश्मा तन्ना की बर्थडे पार्टी

सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इसका कारण…

3 years ago

शाहरुख की इस एक गलती की वजह से नहीं मिल रही किंग खान को कोई फिल्म

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने…

3 years ago

दुनिया की सबसे महंगी कार में चलती हैं नीता अंबानी, पति मुकेश ड्राइवर को देते हैं इतनी सैलरी

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। दुनिया के अमीर लोगों में इनकी गिनती होती…

3 years ago

This website uses cookies.