एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के 2 साल पूरे हो चुके हैं। ईशा ने 12 दिसंबर साल 2018 को पीरामल ग्रुप के डायरेक्टर अजय पीरामल के बेटे आनंद पिरामल के साथ शादी रचाई थी। मुकेश अंबानी के घर में यह पहली शादी थी। ईशा अंबानी की शाही शादी में पूरे देश से बड़े-बड़े लोग व सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड के भी कई बड़े बड़े सितारे ईशा अंबानी की शादी में तैयार होकर पहुंच गए थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन के अलावा कई बॉलीवुड सितारे शादी में पहुंचे और मेहमानों को खाना भी परोसा।

अंबानी ने बेटी की शादी में दिल खोलकर खर्चा किया

ईशा अंबानी और आनंद की शादी की दूसरी सालगिरह है। भले ही शादी के 2 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शादी की चर्चा आज भी होती है। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में दिल खोलकर खर्चा किया था। डेकोरेशन, कपड़ों से लेकर गिफ्ट तक सब कुछ बेहद शानदार रहा। खबरों की मानें तो ईशा अंबानी ने शादी के दौरान अपने पूरे आउटफिट के लिए 90 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान ने परोसा मेहमानों को खाना

अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी की शादी में आए सभी मेहमानों को अपने हाथों से खाना परोसा था। इसके अलावा बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी मेहमानों को खाना परोसते हुए दिखाई दे रहे थे।

अभिषेक बच्चन ने बताई सच्चाई

ट्विटर पर जब अभिषेक बच्चन से ईशा अंबानी की शादी में खाना परोसने की बात किसी यूज़र ने पूछी तो अभिषेक बच्चन ने बताया कि, ‘ यह गुजराती शादी की रस्मों का ही एक हिस्सा है। जिसे ‘सज्जन घोट’ कहते हैं। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथ से ही खाना परोसते हैं’।

फिलहाल इस शादी में सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि क्रिकेट और राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल हुए थे। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई हस्तियां इस शादी में शामिल होने के लिए आई थी।

बेबो पहुंची थी पति के संग

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सफेद रंग का लहंगा पहनकर पति सैफ अली खान के साथ हाथों में हाथ डालकर ईशा अंबानी की शादी में शिरकत के लिए पहुंची थी। करीना कपूर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर की शादी में शामिल हुईं।

उसी दौरान विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

रणबीर-दीपिका के अलावा शाहिद कपूर पहुंचे शादी में

सुपर स्टार रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे थे। शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा के साथ तैयार होकर शादी में पहुंचे। जाह्नवी कपूर डार्क रेड लहंगा पहनकर ईशा अंबानी की शादी में गई थी। वहीं उनकी छोटी बहन खुशी कपूर और उनके पापा बोनी कपूर के साथ ही रहे।

ईशा अंबानी की शादी में विदेश से शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा

ईशा अंबानी की शादी में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि देश दुनिया से भी लोग शामिल हुए थे, ईशा अंबानी की बेस्ट फ्रेंड हैं प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनास के साथ ईशा की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से आई थी।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...