बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा को पति निक में दिखती है उस शख्स की झलक जिससे वो करती हैं सबसे ज्यादा प्यार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रिश्ता ऐसा है, पुरानी सोच को चैलेंज करता है। ऐज में बड़ा गैप, अलग-अलग धर्म, परवरिश में अंतर, अलग-अलग संस्कृति से आना जैसी चीजों के बावजूद इनके बीच जबरदस्त स्ट्रॉन्ग बॉन्ड देखने को मिलता है। इसके पीछे इनका प्यार और आपसी समझ व सम्मान के साथ ही एक खास वजह भी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों है इनका रिश्ता इतना खास…

पति में दिखती है इनकी झलक

प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करती आई हैं। उन्हें डेटिंग से लेकर रिलेशनशिप स्ट्रगल्स तक के बारे में बातें शेयर करते देखा गया है, जो दूसरों को अहसास करवाता है कि वह भी आम लोगों जैसी ही हैं। ऐसी ही एक बात से उन्होंने पॉडकास्ट के जरिए भी बताई थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें निक में अपने पिता अशोक चोपड़ा की झलक नजर आती है।

पिता से मिलती हैं ये खूबियां

ऐक्ट्रेस ने बताया कि निक उनके पिता की तरह ही पार्टी की जान हैं और हमेशा दोस्तों से घिरे रहते हैं। वह मेहनती, दयालु और चीजों को सोच-समझकर करने व निर्णय लेने वाले व्यक्ति हैं, जो प्रियंका को अपने पिता की याद दिलाता है। निक जिस तरह से हमेशा पीसी को सपोर्ट करते हैं, वह खूबी भी अशोक चोपड़ा से मिलती है। ऐक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उन्होंने अपने पिता की छवि से शादी की है, जिसके कारण वह पति के साथ बिताए हर पल को खास मानती हैं।

साथी में पैरंट्स की छवि तलाशते हैं लोग

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की मानें, तो लड़कियां जहां अपने जीवनसाथी में पिता से मिलती खूबियां ढूंढती हैं, वहीं लड़के ऐसी लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं जिनकी खूबियां उनकी मां से मिलती हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण लगाव, केयर और प्यार है, जो उन्हें अपने पैरंट्स से मिला होता है। ये चीजें उनके लिए एक बेंचमार्क सेट करती हैं, जिसके आधार पर वे अपने जीवनसाथी को चुनते हैं। जब निक जोनस से पहली मुलाकात के बाद ही बुरी तरह नाराज हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा

पिता से हो अच्छी बॉन्डिंग

एक स्टडी के मुताबिक, जो लड़कियां अपने पिता के साथ अच्छा और फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करती हैं, वे शादी या जीवनसाथी ढूंढने को लेकर जल्दबाजी नहीं करतीं। साथ ही में वे किसी के साथ रिलेशनशिप में भी जल्दी नहीं आती हैं। ऐसी लड़कियां इस बात को लेकर ज्यादा सजग होती हैं कि उन्हें अपने साथी या फिर रिश्ते से क्या चाहिए? यह उन्हें बेहतर पार्टनर चुनने और ट्यूनिंग न जमने पर कठोर फैसला लेने में मदद करता है।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन और राजनीति की खबरों में काफी दिलचस्पी है, लेकिन मै सभी बीट की खबरें लिखने में सक्षम हूँ.

Recent Posts

अक्षय कुमार से इस वजह से नफरत करती थी करीना की बहन करिश्मा कपूर, छोड़ दी कई सुपरहिट फ़िल्में

मुंबई. अक्षय और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें…

3 years ago

105 साल की दादी के हौसले के आगे कोरोना भी हुआ पस्त, अम्मा का इम्यूनिटी पॉवर देख डॉक्टर भी हैरान

पुणे। पुणे से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर…

3 years ago

इस अभिनेत्री के कारण आया सोहेल खान की जिंदगी में भूचाल, पत्नी छोड़ के गई मायके

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर…

3 years ago

गुरु रंधावा और सुजैन खान ने गिरफ्तारी से पहले अटेंड की थी करिश्मा तन्ना की बर्थडे पार्टी

सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इसका कारण…

3 years ago

शाहरुख की इस एक गलती की वजह से नहीं मिल रही किंग खान को कोई फिल्म

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने…

3 years ago

दुनिया की सबसे महंगी कार में चलती हैं नीता अंबानी, पति मुकेश ड्राइवर को देते हैं इतनी सैलरी 

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। दुनिया के अमीर लोगों में इनकी गिनती होती…

3 years ago

This website uses cookies.