बॉलीवुड की कई मशहूर जोड़ियां है जो काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। अक्षय कुमार- ट्विकल खन्ना, शाहरुख खान- गौरी खान, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। जिन्हें फैंस बेहद पसंद भी करते हैं।

इन कपल्स के अलावा बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां भी हैं, जो अपने निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। यह आपस में तो पति पत्नी का रिश्ता रखते हैं, लेकिन उनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में जो निजी जिंदगी को निजी ही रखते हैं।

मनोज बाजपेयी व नेहा (शबाना)

मनोज बाजपेई और शबाना अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को कभी भी टीवी की सुर्खियां नहीं बनने देते। मनोज और शबाना की पहली मुलाकात फिल्म ‘सत्या’ के सेट पर हुई थी। यहां से ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर आपसी सहमति से शादी भी कर ली। नेहा (शबाना) फिल्मों की दुनिया से दूर रहना पसंद करती है। नेहा और मनोज के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

सीमा पाहवा व मनोज पाहवा

मनोज पाहवा और सीमा बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी में से एक हैं। दोनों ने बॉलीवुड में अलग-अलग खूब नाम कमाया है। जिससे दोनों की फैन फॉलोइंग थी काफी अच्छी है। मनोज और सीमा की मुलाकात दिल्ली के एक थिएटर में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सीमा और मनोज फिल्म इंडस्ट्री के अलावा टेलीविजन पर भी अपनी कलाकारी दिखा चुके हैं।

केके मेनन व निवेदिता भट्टाचार्य

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के के मेनन किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी दमदार कलाकारी के चलते वह लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। के के मेनन की पत्नी निवेदिता भी टीवी की मशहूर अदाकारा है।

निवेदिता कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। के के मेनन और निवेदिता लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। दोनों ही अपने निजी जिंदगी को शेयर करना पसंद नहीं करते।

मुरली शर्मा व अश्विनी कालसेकर

मुरली शर्मा बॉलीवुड और तेलुगु दोनों ही सिनेमा में अपनी कलाकारी दिखा चुके हैं। अश्विन और मुरली कई सालों तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने साल 2009 में शादी कर ली। अश्विन कालसेकर टेलीविजन की मशहूर वैम्प में से एक है।

कुमुद मिश्रा व आयशा रजा

कुमुद मिश्रा और आयशा की मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी। कुमुद व आयशा रजा पति पत्नी है यह बात शायद ही आपको पता हो, क्योंकि दोनों ही अपनी प्राइवेट जिंदगी लाइमलाइट से दूर रखते हैं। कुमुद मिश्रा पिछले कुछ सालों से ही लाइमलाइट में आए। उनकी पत्नी आयशा भी कई फिल्मों में सहायक भूमिका के तौर पर नजर आती रहती है।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...