सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। जिसके बाद आज एक बार फिर से पीली धातु में नरमी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर गोल्ड की फरवरी वायदा कीमत ₹260 से कम होकर अब 49,060 के आसपास पहुंच चुकी है। सोने में 4 दिनों से लगातार यह तीसरी बार गिरावट आई है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सोने की कीमत ₹213 की मजबूती के साथ बंद हुई थी। इसके अलावा सोने ने आज 49,054 रुपए तक का लेवल छू लिया है।

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव

बता दें कि, गोल्ड ने इसी साल की शुरुआत में 57100 का उच्चतम स्तर भी छू लिया था जिसके हिसाब से सोना आप सबसे ऊंचे स्तर से ₹7000 से भी ज्यादा सस्ता हुआ है सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की कीमतों में भी उसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें मास के वायदा भाव ₹380 की कमजोरी के साथ 63350 रुपये के आसपास की कारोबारी कर रही है पिछले सीजन में चांदी में हल्की ही बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद अब दाम लगातार नीचे गिर रहे हैं।

 

जानिए अपने शहर में सोना-चांदी का दाम

हम आपको बताने जा रहे हैं इन चार शहरों में 24 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम की क्या कीमत चल रही है। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भाव-

10 ग्राम सोने के ताज़ा भाव

शहर का नाम           सोने का भाव

चेन्नई में                 50,820
मुंबई में                    49,260
दिल्ली में                 52,550
कोलकाता में            51,540

 

अब हम आपको बताएंगे इन्हीं शहरों में 1 किलो चांदी की क्या कीमत चल रही है जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 1 किलो चांदी के भाव-

1 किलो चांदी के ताज़ा भाव

शहर का नाम                  सोने का भाव

चेन्नई में                                                           67400
मुंबई में                                                           63600
दिल्ली में                                                         63600
कोलकाता में                                                   63600

 

क्यों आ रही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका में कार्य शुरू होने वाला है। जिससे कि रिस्क सेंटीमेंट्स में सुधार देखने को मिल रहे हैं। इन सब के चलते आप सोने-चांदी की कीमतों पर भी दबाव बना है। एशियाई अमेरिकी बाजारों में ज्यादातर तेजी देखने में आई है, जिससे कि, पीली धातु की वस्तुओं पर भी दबाव बना। खबरों की माने, तो कुछ महीने तक लगातार सोने-चांदी की कीमतों में इसी तरह गिरावट जारी रहेगी।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...