देश

क्या हुआ उन 12 महापुरुषों का जिनके चांद पर पड़े थे कदम

आपको वो लोग याद हैं ना, जो चांद पर जा चुके हैं? नील आर्मस्ट्रांग तो सबको याद हैं, क्योंकि वह पहले शख्स थे जिन्होंने चांद पर कदम रखा था। लेकिन इनके बाद भी कई अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए और उसकी जमीन पर अपने निशां छोड़े। लेकिन दुनिया उन्हें नहीं पहचानती! क्योंकि दुनिया फर्स्ट नंबर वाले को याद रखती है। हम यहां आपको उन 12 पुरुषों के बारे में बता रहे हैं, जो चांद पर गए। लेकिन आज कहां हैं, इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

नील आर्मस्ट्रांग

20 जुलाई 1969 को चांद पर अपोलो 11 मिशन से गए नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन गए थे। एक अंतरिक्ष यात्री और वैमानिक इंजिनियर नील आर्मस्ट्रांग साल 1971 में नासा से रिटायर्ड हुए। इसके बाद उन्होंने कई बिजनेस के लिए एक कॉर्पोरेट प्रवक्ता के तौर पर कार्य किया।

आर्मस्ट्रांग ने पब्लिक इंवेंट्स में अपनी बात रखी। एक साइंस सीरीज की मेजबानी की। इसके अलावा कॉलेज में पढ़ाया भी। 5 अगस्त 1930 में जन्मे आर्मस्ट्रांग का साल 2012 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

बज एल्ड्रिन

एल्ड्रिन भी अपोलो 11 मिशन पर गए थे। वह दूसरे शख्स थे, जिनके कदम चांद पर पड़े। 86 साल की उम्र में एल्ड्रिन ने साउथ पोल (दक्षिण ध्रुव) तक पहुंच कर एक रिकॉर्ड भी कायम किया। वह ऐसा करने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए।

साल 2016 में इस टाइटल को हासिल करने के बाद उन्होंने कहा था, ‘मैने मौत को बेहद करीब देखा।’ हाल ही, एल्ड्रिन अपने बच्चों के साथ कानूनी विवाद के कारण सुर्खियों में थे। 90 वर्षीय एल्ड्रिन फ्लोरिडा में रहते हैं।

पेटे कॉनराड

पेटे कॉनराड चांद पर कदम रखने वाले तीसरे शख्स थे। वह नंवबर 1969 में हुए अपोलो 12 मिशन का हिस्सा थे। साल 1973 में नासा से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने एक बिजनेसमैन के तौर पर काम किया। लेकिन साल 1999 में कैलिफोर्निया में उनकी मोटरसाइकिल का एक्सिडेंट हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। वह 69 साल के थे।

एलन बीन

कॉनरड के साथ अपोलो 12 के चालक दल में एलन बीन भी शामिल थे। वह चंद्रमा पर कदम रखने वाले चौथे शख्स थे। नासा से साल 1981 में रिटायर्ड होने के बाद वह एक पेंटर बन गए और उन्होंने पेंटिंग्स में अपने स्पेससूट के टुकड़े का इस्तेमाल किया। यह शख्स 86 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चला गया। इसी वर्ष मई में इनका निधन हुआ था।

एलन शेपर्ड

अपोलो 14 मिशन का हिस्सा रहे एलन शेपर्ड ने फरवरी 1971 में चंद्रमा की धरती पर कदम रखा था। शेपर्ड साल 1974 में नासा से रिटायर्ड हुए। इसके बाद उन्होंने बैंकिंग और रियल स्टेट में काम करना शुरू किया। उनकी मृत्यु 1998 में ल्यूकेमिया में हुई। वह 74 साल के थे।

एडगर मिशेल

शेपर्ड के साथ अपोलो 14 मिशन पर गए एडगर मिशेल छठे शख्स थे चांद पर कदम रखने वाले। नासा से 1972 में रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया में एक गैर-लाभकारी संगठन, नोएटिक साइंसेज संस्थान की मदद की, जो ईएसपी और अन्य मानसिक घटनाओं का शोध करता है। साल 2016 में फ्लोरिडा में 85 वर्षीय मिशेल की मृत्यु हो गई।

डेविड स्टॉक

अपोलो 15 क्लासिक के अंतरिक्ष यात्री डेविड स्टॉक जुलाई और अगस्त 1971 में चांद पर गए। साल 1977 में नासा से रटायर्ड होने के बाद उन्होंने लेखक के रूप में काम किया। इसके अलावा वह अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में किताबों और डॉक्यूमेंट्रीज के लिए कंसलटेंट बन गए। स्टॉक कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहते हैं।

जेम्स इरविन

जेम्स इरविन, चंद्रमा पर चलने के लिए आठवें शख्स बने। वह 1972 में नासा से रिटायर्ड हुए और ईसाई धार्मिक आउटरीच संगठन हाई फ्लाइट फाउंडेशन की स्थापना की। इरविन की मौत हार्ट अटैक से साल 1991 में हुई। वह 61 साल के थे। इस वजह से वह चांद पर जाने वालों यात्रियों में से सबसे पहले मरने वाले शख्स बन गए।

जॉन यंग

अपोलो 16 मिशन पर जाकर अप्रैल 1972 को जॉन यंग चांद पर चलने वाले नौवें शख्स बन गए। 2004 मे रिटायर्ड होने से पहले उन्होंने नासा के लिए करीब 40 साल तक काम किया। इसकी वजह उनका स्पेस शटल कोलंबिया मिशन पर काम करना था। जॉन की मृत्यु इसी साल जनवरी में हुई। वह 87 साल के थे।

चार्ल्स ड्यूक

चार्ल्स ड्यूक उसी अपोलो 16 मिशन का हिस्सा थे, जिसमें जॉन यंग थे। चार्ल्स चंद्रमा पर जाने वाले दसवें व्यक्ति हैं। वह साल 1975 में नासा से सेवानिवृत्त हुए, जिसके बाद उन्होंने जेल मंत्रालय में काम करना शुरू किया। अब चार्ल्स 85 साल के हैं और टेक्सास में रहते हैं। इस दौरान वह एस्ट्रोनॉट स्कॉलरशिप फाउंडेशन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

यूजीन सेरनन

अपोलो 17 मिशन के दौरान चंद्रमा पर जाने वाले यूजीन सेरनन 11वें व्यक्ति थे। सेरनन वो शख्स भी हैं, जिन्हंने आखिरी बार चंद्रमा की सतह पर अपने कदमों के निशान छोड़ें। वह साल 1976 में नासा से रिटायर्ड हुए और एक प्राइवेट इंडस्ट्री में काम करने लगे। इसके अलावा वह ‘गूड मॉर्निंग अमेरिका’ के लिए भी कमेंटेटर को तौर पर काम कर देते थे। सेरनन की मौत टेक्सास में जनवरी 2017 को हुई। वह 82 साल के थे।

हैरिसन स्मिथ

चंद्रमा पर कदम रखने वाले हैरिसन स्मिथ उसी अपोलो 17 मिशन पर Geologist (भूविज्ञानी) थे, जिस पर यूजीन सेरनन गए थे। इन्होंने नासा से 1975 में रिटायर्ड होने के बाद यू.एस. सीनेट में एक साल के लिए रिपब्लिकन के रूप में न्यू मैक्सिको का प्रतिनिधित्व किया। हैरिसन ने विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाने का काम भी किया है। वह 85 साल के हैं और न्यू मैक्सिको में रहते हैं।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन और राजनीति की खबरों में काफी दिलचस्पी है, लेकिन मै सभी बीट की खबरें लिखने में सक्षम हूँ.

Recent Posts

अक्षय कुमार से इस वजह से नफरत करती थी करीना की बहन करिश्मा कपूर, छोड़ दी कई सुपरहिट फ़िल्में

मुंबई. अक्षय और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें…

3 years ago

105 साल की दादी के हौसले के आगे कोरोना भी हुआ पस्त, अम्मा का इम्यूनिटी पॉवर देख डॉक्टर भी हैरान

पुणे। पुणे से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर…

3 years ago

इस अभिनेत्री के कारण आया सोहेल खान की जिंदगी में भूचाल, पत्नी छोड़ के गई मायके

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर…

3 years ago

गुरु रंधावा और सुजैन खान ने गिरफ्तारी से पहले अटेंड की थी करिश्मा तन्ना की बर्थडे पार्टी

सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इसका कारण…

3 years ago

शाहरुख की इस एक गलती की वजह से नहीं मिल रही किंग खान को कोई फिल्म

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने…

3 years ago

दुनिया की सबसे महंगी कार में चलती हैं नीता अंबानी, पति मुकेश ड्राइवर को देते हैं इतनी सैलरी 

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। दुनिया के अमीर लोगों में इनकी गिनती होती…

3 years ago

This website uses cookies.