देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर काफी फेमस है। 57 साल की नीता अंबानी बहुत ही महंगे शौक रखती हैं। जिनके चर्चे आम हो चुके हैं।

आज हम आपको दिखाएंगे, नीता अंबानी के प्राइवेट जेट की कुछ तस्वीरें जो कि, किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। इस जेट को उनके पति मुकेश अंबानी ने उन्हें उपहार में दिया था। हैरानी की बात यह है कि, मुकेश अंबानी के द्वारा नीता अंबानी को गिफ्ट किया गया यह प्राइवेट जेट इतना कीमती है कि इतने में आप अपने लिए मनपसंद बंगला और फेरारी कार खरीद सकते हैं।

बेशकीमती चीजों की शौकीन हैं नीता अंबानी

लग्जरी लाइफ़स्टाइल और बेशकीमती चीजों की शौकीन नीता अंबानी अपनी सुबह की शुरुआत तीन लाख की चाय के साथ करती हैं। वैसे तो नीता अंबानी महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक रखती है, लेकिन गाड़ियों के साथ-साथ उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है, जिसमें वह ज्यादातर सफर करना पसंद करती है।

230 करोड़ रुपए का प्राइवेट जेट नीता अंबानी को उनके पति मुकेश अंबानी ने जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट किया था। इतने रुपए में कोई भी इंसान मुंबई के अंदर अपना मनपसंद बंगला और एक फरारी कार खरीद सकता है, जिसकी कीमत 3.50 करोड़ है।

मुकेश अंबानी ने पत्नि की जरूरतों और पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करवाया जेट

नीता अंबानी के 44 वें जन्मदिन पर मुकेश अंबानी ने उन्हें कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट गिफ्ट के रूप में दिया था, जिसमें एक साथ 10 से 12 लोग सफर कर सकते हैं। नीता अंबानी अपने इस प्राइवेट जेट में सफर करना बहुत ही पसंद करती हैं, जबकि मुकेश अंबानी अपने बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल करते हैं।

बता दें, नीता अंबानी के प्राइवेट जेट का नजारा बेहद खूबसूरत है। मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी की सभी पसंद और जरूरत के हिसाब से ही इसे कस्टमाइज करवाया था। इसके अंदर हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। जो कि फाइव स्टार होटल से कम नहीं।

बेडरूम के साथ-साथ मनोरंजन की सारी व्यवस्था

नीता अंबानी के इस विमान के अंदर मास्टर बेडरूम विद अटैच बाथरुम के साथ जकूजी भी मौजूद है। साथ ही साथ इसके अंदर एक डाइनिंग हॉल भी है। इसमें अपने मूड को लाइट करने के लिए कई बार भी मौजूद है। म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके अलावा नीता अंबानी के इस प्राइवेट जेट में मनोरंजन की भी सारी चीजें उचित व्यवस्था की गई है।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...