दिल्ली - एनसीआर

किसान आन्दोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद- AAP

आम आदमी पार्टी ने किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच में कई तरह के गंभीर आरोप लगाए कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर के भीतर ही नजरबंद कर दिया गया। आप ने आरोप लगाया , दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की सहायता से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में नजरबंद किया और कल उनके सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही लगातार नजरबंदी हालात बनाएं। इसके बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठक भी रद्द हो गई।

 

 

आम आदमी पार्टी ने लगाए केंद्र सरकार पर आरोप

जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद प्रवेश वर्मा के अलावा तीनों नगर निगम मेयर धरने पर बैठ गए थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों पर ही पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के इन तीनों में मेयरों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान के मुख्य दरवाजे पर धरना देने के लिए बिठाया है। आप ने कहा कि इस का बहाना बनाकर पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बैरिकेडिंग भेजी है, इसलिए ना मुख्यमंत्री से कोई मिल सकेगा न हीं वह बाहर जा सकेंगे। जिस वजह से उनके सभी बैठ के और कार्यक्रम भी रद्द हुए।

 

पार्टी के नेता ने दिया बयान

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भारत बंद की वजह से गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए आदेश पर ही दिल्ली पुलिस ने ऐसा किया है। पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ”जब से किसानों का आंदोलन दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचा है, तभी से केंद्र सरकार में घबराहट आ गई। दिल्ली स्टेडियम को दिल बनाना चाहती थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया। कल सी एम अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पर गए थे और कहा कि, हमारी सरकार किसानों की सेवा अवश्य करेगी। गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों पर ही मुख्यमंत्री को अपने ही घर में हाउस अरेस्ट किया गया”

 

 

सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दरअसल, राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार के दिन सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के भारत बंद के आवाहन का भी समर्थन किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वो यहां पर सिर्फ किसानों के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लेने के लिए ही आए हैं। इन सब के बाद आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।

ये भी पढ़े: 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद भी दो वक्त का भोजन के लिए तरस रहा परिवार

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्य कर रही हूं. वैसे तो मुझे ऑनलाइन वेब पर हर बिट्स की खबर पर काम करना पसंद है, लेकिन मेरा रुझान ज्यादातर मनोरंजन और करंट अफेयर की खबरों पर ही रहता है. इसके अलावा मेरी पकड़ देश-विदेश से जुड़ी खबरों पर भी रहती है। साथ ही साथ मुझे इसी तरह की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां लेना भी पसंद है.

Recent Posts

अक्षय कुमार से इस वजह से नफरत करती थी करीना की बहन करिश्मा कपूर, छोड़ दी कई सुपरहिट फ़िल्में

मुंबई. अक्षय और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें…

3 years ago

105 साल की दादी के हौसले के आगे कोरोना भी हुआ पस्त, अम्मा का इम्यूनिटी पॉवर देख डॉक्टर भी हैरान

पुणे। पुणे से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर…

3 years ago

इस अभिनेत्री के कारण आया सोहेल खान की जिंदगी में भूचाल, पत्नी छोड़ के गई मायके

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर…

3 years ago

गुरु रंधावा और सुजैन खान ने गिरफ्तारी से पहले अटेंड की थी करिश्मा तन्ना की बर्थडे पार्टी

सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इसका कारण…

3 years ago

शाहरुख की इस एक गलती की वजह से नहीं मिल रही किंग खान को कोई फिल्म

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने…

3 years ago

दुनिया की सबसे महंगी कार में चलती हैं नीता अंबानी, पति मुकेश ड्राइवर को देते हैं इतनी सैलरी

अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। दुनिया के अमीर लोगों में इनकी गिनती होती…

3 years ago

This website uses cookies.