आम आदमी पार्टी ने किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद के बीच में कई तरह के गंभीर आरोप लगाए कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर के भीतर ही नजरबंद कर दिया गया। आप ने आरोप लगाया , दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की सहायता से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में नजरबंद किया और कल उनके सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही लगातार नजरबंदी हालात बनाएं। इसके बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठक भी रद्द हो गई।

 

 

आम आदमी पार्टी ने लगाए केंद्र सरकार पर आरोप

जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद प्रवेश वर्मा के अलावा तीनों नगर निगम मेयर धरने पर बैठ गए थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों पर ही पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के इन तीनों में मेयरों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान के मुख्य दरवाजे पर धरना देने के लिए बिठाया है। आप ने कहा कि इस का बहाना बनाकर पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बैरिकेडिंग भेजी है, इसलिए ना मुख्यमंत्री से कोई मिल सकेगा न हीं वह बाहर जा सकेंगे। जिस वजह से उनके सभी बैठ के और कार्यक्रम भी रद्द हुए।

 

पार्टी के नेता ने दिया बयान

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भारत बंद की वजह से गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए आदेश पर ही दिल्ली पुलिस ने ऐसा किया है। पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ”जब से किसानों का आंदोलन दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचा है, तभी से केंद्र सरकार में घबराहट आ गई। दिल्ली स्टेडियम को दिल बनाना चाहती थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने ऐसा होने नहीं दिया। कल सी एम अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पर गए थे और कहा कि, हमारी सरकार किसानों की सेवा अवश्य करेगी। गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों पर ही मुख्यमंत्री को अपने ही घर में हाउस अरेस्ट किया गया”

 

 

सिंधु बॉर्डर पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दरअसल, राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार के दिन सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के भारत बंद के आवाहन का भी समर्थन किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, वो यहां पर सिर्फ किसानों के लिए किए गए इंतजाम का जायजा लेने के लिए ही आए हैं। इन सब के बाद आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।

ये भी पढ़े: 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद भी दो वक्त का भोजन के लिए तरस रहा परिवार

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...