अभिनेता वरुण धवन और उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। इस साल दोनों की शादी की चर्चा भी थी। जानकारी के मुताबिक नताशा और वरुण धवन ने सगाई कर ली है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी रेडियो शो ‘व्हाट वुमेन वांट’ में नताशा दलाल को वरुण धवन की मंगेतर कहकर पुकारा। इस शो में सिर्फ वरुण धवन ही मौजूद थे।
करीना कपूर के रेडियो शो में वरुण धवन ने बताया कि, वरुण और नताशा काफी अच्छे दोस्त हैं। शादी के बारे में वरुण धवन ने बताया कि,
”भाई और भाभी और अपनी भतीजी नायरा को देखकर उन्हें लगता है कि, शादी बेहद खूबसूरत चीज है और अब शादी कर लेनी चाहिए।”
वरुण धवन ने बताया कि,
“नताशा के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना चाहते थे, लेकिन उनका परिवार चाहता है कि वह नताशा से शादी करें”।
वरुण धवन और नताशा दलाल की पहली मुलाकात स्कूल के टाइम पर हुई थी। वरुण धवन ने बताया कि,
”पहली बार जब मैं नताशा से मिला तो वो कक्षा 6 की छात्रा थी। तब से हम एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। 12वीं क्लास तक हम दोनों दोस्त रहे। हम दोनों बेहद करीबी दोस्त थे।”
समय बीतता गया और नताशा वरुण ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। वरुण ने कहा कि, ” उसने मुझे तीन चार बार रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन मैंने फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी”।
उन्होंने बताया कि, ‘बास्केटबॉल कोर्ट पर था। तो लंच ब्रेक में, कैंटीन में भोजन और एनर्जी ड्रिंक देते रहते थे। मुझे उसका चलना आज भी याद है, उसका देखना। जब मैंने उसे देखा तो मुझे ऐसा लगा था कि, जैसे मैं उससे प्यार करने लगा हूं’।
नताशा दलाल और वरुण धवन इस साल शादी करने वाले थे। दोनों ने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए थाईलैंड जाने का प्लान भी बना लिया था, लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण उनकी शादी टल गई। नताशा वरुण के परिवार के साथ बिल्कुल फिट बैठती है।
नताशा और वरुण एक साथ कई बार इवेंट में साथ देखा जा चुका हैं। इस साल नताशा अनिल कपूर और सुनीता कपूर के करवा चौथ समारोह में भी अपने मां के साथ शामिल हुई थी।
मुंबई. अक्षय और करिश्मा कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें…
पुणे। पुणे से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर…
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई और डायरेक्टर, प्रोड्यूसर सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर…
सिंगर गुरु रंधावा और सुजैन खान का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। इसका कारण…
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने…
अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। दुनिया के अमीर लोगों में इनकी गिनती होती…
This website uses cookies.