ड्रग्स केस में फंसी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक बार फिर से वापसी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने को सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए दी है। भारती सिंह ने लाल सूट में तस्वीर साझा करते हुए, कैप्शन में लिखा है, ” दो दिलों के मेल का रंग होता है लाल। ‘कपिल शर्मा शो’ हर शनिवार से रविवार रात 9.30 बजे”।

भारती सिंह द्वारा की गई इस पोस्ट से साफ हो गया है कि शो पर वापसी कर चुकी है। भारती सिंह के फैंस उन्हें काफी समय से दोबारा शो में देखना चाहते थे, जिनका इंतजार अब पूरा होने वाला है।

ड्रग्स मामले में आरोपी पाए गए थे भारती और हर्ष

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले कुछ दिनों पहले ड्रग्स मामले में आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तार किया था। भारती और हर्ष के घर और कार्यालय पर एनसीबी ने छापा मारा था, जिसमें उन्हें 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ था।

इसके बाद दोनों से पूछताछ भी की गई थी, जिसमें दोनों ने ड्रग्स इस्तेमाल करने की बात को स्वीकारा था। दोनों को लोगों की आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि बाद में हर्ष और भारती को 15 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत भी मिल गई थी।

देश की मशहूर कॉमेडियन हैं भारती सिंह

भारती सिंह देश की एक मशहूर और जानी-पहचानी कॉमेडियन है। जिन्होंने दिसंबर 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी की थी। भारती सिंह कॉमेडी के कई शो कर चुकी है। इसके अलावा वह कई शो भी होस्ट करती है। कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और कहानी कॉमेडी सर्कस की के कई मशहूर शो कर चुकी है।

कृष्णा अभिषेक ने दिया था भारती का साथ

ड्रग्स मामले में आरोपी पाए जाने के बाद भारती सिंह को लगातार ट्रोल किया जा रहा था, जिस पर कपिल शर्मा शो में सपना का किरदार करने वाले कृष्णा अभिषेक ने भारती का साथ देते हुए बयान दिया था। इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था कि,

”भारती को अपने काम पर वापस लौटना चाहिए। जो हो गया वह हो गया। मैं और कपिल शर्मा हमेशा उनके साथ खड़े हैं। मैं उन्हें पूरा सहयोग देता हूं”।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...