कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों और अभिनेताओं की पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा इन सितारों से जुड़े कई पुराने किस्से भी लगातार सुनने में आए हैं। दरअसल बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होने शादी को बचाने के लिए हर तरह की कोशिशें की और अपने रिश्ते में आने वाली हर तरह की दरार को खत्म किया।

बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रियों में टिंकल खन्ना, जया बच्चन, काजोल का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को संभाला और उन्हें सही राह भी दिखाई।

शाहरुख खान

आप सभी को पता होगा कि शाहरुख खान ने गौरी खान के साथ लव मैरिज की थी, लेकिन इनकी शादी में तूफान उस वक्त आ गया जब शाहरुख खान का नाम प्रियंका के साथ जोड़ा जाता था। खबरों के मुताबिक गौरी के पति शाहरुख खान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में फंस गए थे।

उन्होंने इस मामले को सख्ती से लिया और पति को अल्टीमेटम दे दिया। गौरी ने शाहरुख खान को प्रियंका के साथ काम ना करने की हिदायत भी दी।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के किस्से को कौन नहीं जानता है। जया बच्चन के लिए वह बड़ा मुश्किल का वक्त था, जब अपनी शादी में उन्होंने इस तूफान का सामना किया। जया बच्चन ने लाखों कोशिश की, जिसके बाद उनकी कोशिशें रंग भी लाई और अमिताभ बच्चन का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खत्म हो गया। हालांकि इनकी जिंदगी में ऐसा भी वक्त आया था, जब गुस्से में आकर जया बच्चन फिल्म के सेट पर पहुंची और रेखा को थप्पड़ भी मार दिया।

अक्षय कुमार

वैसे तो अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने शादी ट्विंकल खन्ना से की थी। शादी के बाद भी उनका दिल प्रियंका चोपड़ा पर आया। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के अफेयर की खबर ट्विंकल खन्ना तक पहुंच गई, तो ट्विंकल ने अपने पति को नसीहत दी कि, वह दोबारा उनके साथ कभी काम ना करें। इतना ही नहीं ट्विंकल खन्ना सेट पहुंचकर प्रियंका से झगड़ने गई थी, फिलहाल दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर रीना राय के साथ चल रहा था। इन दोनों के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थी। जल्द ही दोनों अलग हो गए और शत्रुघ्न अपनी पत्नी पूनम के पास वापस लौट आए।

अजय देवगन

सुपर स्टार अजय देवगन वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के सेट पर कंगना राणावत के साथ काफी वक्त बिताते थे। खबरों की मानें तो दोनों के अफेयर की खबरें भी उड़ी थी। जब यह खबर काजोल तक पहुंची तो काजोल ने अपने पति को दोबारा कंगना के साथ काम ना करने की धमकी भी दी थी।

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली का दिल भी कंगना राणावत पर आ गया था। शादी के बाद उनके अफेयर की खबरें काफी उड़ने लगी थी। मगर जब कंगना राणावत ने आदित्य पर तीखे वार किए तो, पत्नी जरीना ने उनका साथ दिया और उन्हें मुसीबत से बचा लिया।

राज बब्बर

राज बब्बर की शादी नादिरा बब्बर से हुई थी, इसके बाद स्मिता पाटिल के साथ उनका अफेयर चलने लगा था। उन्होंने स्मिता के लिए अपनी शादी भी तोड़ दी थी। मगर स्मिता के साथ उनका ज्यादा लंबा सफर नहीं रहा।

स्मिता की मौत के बाद राज बब्बर बुरी तरह से टूट चुके थे। बुरे वक्त में उनकी पहली पत्नी ने उन्हें काफी साथ दिया। वक्त के साथ घाव भरते गए और राज पहली पत्नी के पास वापस आ गए।

राज कपूर

राज कपूर नरगिस से बेपनाह प्यार करते थे लेकिन इस रिश्ते को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाए, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। राज कपूर की शादी कृष्णा मल्होत्रा के साथ हुई थी, उनकी अरेंज मैरिज हुई थी।

शादी के बाद राज कपूर का दिल नरगिस पर आ गया था। मगर प्यार के आगे राज कपूर शादी के बंधन को तोड़ नहीं सके और उन से दूरी बनानी पड़ी।

गोविंदा

गोविंदा का अफेयर नीलम के साथ चल रहा था, जिसकी खबरें बहुत ज्यादा  उड़ी थी। गोविंदा ने नीलम को अपनी शादी के बारे में भी नहीं बताया था।

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अपने पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर बेहद समझदारी दिखाई थी और इस बुरे दौर में बहुत ही समझदारी से सामना भी किया।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...