टीवी की दुनिया इन दिनों बॉलीवुड की तरह ही काफी मशहूर होती जा रही है। टीवी के कई ऐसे मशहूर शो है, जो लोगों को बेहद पसंद है। खासकर इन शोज के किरदार लोगों को खूब आते हैं। इन धारावाहिकों में दर्शकों को ज्यादातर मुख्य किरदारों की जोड़ियां खूब भाती है। कुछ जोड़ियां इतनी सुपरहिट होती है कि, फैन चाहते हैं कि, यही जोड़ी रियल लाइफ जोड़ी भी बन जाए। लेकिन ऐसा नहीं होता है कि जो जोड़ियां टीवी पर सुपरहिट साबित हुई है और एक दूसरे के साथ दोस्ती निभाते हुए दिखाई दी, वह असल जिंदगी में भी इसी तरह से एक दूसरे के बेहद करीब हो। बहुत से ऐसे सितारे हैं जो ऑन स्क्रीन तो बेहद करीब रहते हैं, लेकिन ऑफ स्क्रीन एक दूसरे से काफी नाराज रहते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी के सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने रील लाइफ में तो बहुत रोमांस किया है, लेकिन असल जिंदगी में एक दूसरे में की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते हैं।

दीपिका सिंह और अनस रशीद

टीवी के मशहूर धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की संध्या और सूरज राठी की जोड़ी हर किसी को पसंद है। दोनों सितारे शुरुआत के दिनों में काफी अच्छे दोस्त भी थे लेकिन एक बार दीपिका सिंह ने अनस को सबके सामने थप्पड़ लगा दिया था।

खबरों की मानें तो अनस ने दीपिका को गलत तरीके से छूना चाहा, जिसकी वजह से उन्होंने उन्हें बिना सोचे समझे ही तमाचा लगा दिया। इन सब के बाद दोनों ने एक-दूसरे से काफी दूरी बना ली और बात करना भी बंद कर दिया।

 

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल ने स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में रमन भल्ला और इशिता का किरदार निभाया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को ऑफ स्क्रीन भी बेहद पसंद हैं। लेकिन रियल लाइफ में दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

एक समय ऐसा भी था, जब दोनों एक दूसरे के बहुत ही अच्छे दोस्त थे और दोनों एक दूसरे का सेट पर इंतजार भी किया करते थे। लेकिन इन्हीं सब के चलते दोनों के बीच अनबन भी हो गई।

तोरल रासपुत्रा और सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने बालिका वधू में भी मुख्य किरदार निभाया। तोरल के साथ उनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद आईं। पहले तो दोनों काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन जब शो के दौरान हनीमून सिक्वेंस की शूटिंग आई तो दोनों कश्मीर गए थे, वहां पर किसी वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। कश्मीर से वापस आने पर दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं।

रजत टोकस और परिधि शर्मा

मशहूर शो ‘जोधा अकबर’ ज़ी टीवी के सभी मशहूर शो में से एक है। शो के दौरान जोधा अकबर की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई थी। पर्दे पर तो दोनों काफी रोमांस करते हुए दिखाई देते थे लेकिन, पर्दे के बाहर रजत और परिधि एक दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते। रजत हमेशा से ही खुद को सीनियर मानते हैं, इसलिए उन्होंने सेट पर परिधि को इग्नोर भी किया।

हिना खान और करण मेहरा

कई सालों से चले आ रहे मशहूर स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने लोगों के बीच एक अलग ही पहचान बना ली है। इस शो में दूसरी पीढ़ी की स्टोरी शुरू हो चुकी है, लेकिन अक्षरा और नैतिक का किरदार लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं।

अक्षरा यानी की हिना खान और नैतिक यानी कि करण मेहरा, की जोड़ी दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी है। रियल लाइफ में यह जोड़ी एक दूसरे से बेहद दूर रहती है। दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं ना ही बातचीत करते हैं।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...