बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की प्रेगनेंसी का सातवां महीना चल रहा है। करीना के पति सैफ अली खान हिमाचल में अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग करने के लिए गए थे उसी दौरान करीना अपने अपने बेटे को लेकर वहां पर पहुंच गई। हाल ही में वे 24 दिन हिमाचल में हॉलीडे मना कर मुंबई वापस आ गई हैं। इन सबके बीच में करीना कपूर ने अपने आने वाले बच्चे के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने इंटरव्यू में तैमूर के नाम को लेकर और आने वाले बच्चे के बारे में कुछ खास बातें की। उनके बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी से हुई थी, जिस वजह से वह अब काफी सतर्क है।

आने वाले बच्चे के नाम को लेकर सतर्क हैं सैफ और करीना

इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर अपने आने वाले बच्चे के नाम को लेकर काफी सतर्क है, लेकिन अभी तक बच्चे के नाम के बारे में कुछ भी नहीं सोचा है। एक चैट शो के दौरान करीना कपूर ने नेहा धूपिया को बताया कि, इस बार बच्चे का नाम लास्ट मिनट पर सरप्राइज के तौर पर ही बताया जाएगा।

पहले बच्चे के नाम पर हुआ था काफी विवाद

एक चैट शो के दौरान नेहा धूपिया ने करीना कपूर से पूछा था कि, ‘प्रेगनेंसी के बारे में बताने के बाद दोस्तों और परिवार वालों ने बच्चे के लिए क्या नाम बताया’।

इस बात पर करीना ने कहा कि, ‘साल 2016 में तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ था, जिस वजह से अभी तक दूसरे बच्चे का नाम सोचा ही नहीं है। हम लास्ट मिनट पर सरप्राइज के तौर पर ही नाम बताएंगे’।

नेहा धूपिया कहती हैं कि, हमें तुम्हारे दूसरे बच्चे के नाम के लिए एक पोल करवाना चाहिए। जिस पर काफी सुझाव भी मिलेंगे और वही नाम रखना चाहिए।

करीना ने कहा कि , ‘मुझे इस बारे में अभी नहीं सोचना। हम सबसे आखिरी में ही इन बातों का सामना करेंगे। जब तैमूर के नाम पर इतना ज्यादा विवाद हो रहा था, तो सभी काफी परेशान थे। इतना परेशान थे कि, तैमूर का नाम तक बदलना चाहते थे’।

लोगों ने किया था विरोध

दरअसल, 20 दिसंबर 2016 को जब सैफ और करीना माता-पिता बने थे तो बेटे का नाम तैमूर रखने के कारण काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। सभी का कहना था कि, क्रूर शासक तैमूर लंग पर आधारित जिसने कि, भारत में लूटपाट और हत्या की थी और दिल्ली पर हमला भी बोला था, ऐसे क्रूर शासक के नाम पर नाम रखा गया।

खुद का पूरा ध्यान रखती है करीना कपूर

प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर अपना पूरा ख्याल रखती हैं। इन दिनों उन्हें मुंबई में स्पॉट भी किया गया। बेबी बंप के साथ करीना के चेहरे पर काफी ग्लो दिखाई दे रहा था, जो कि उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। करीना अपनी डाइट को लेकर पूरा ध्यान रखती हैं। करीना का वजन काफी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कुछ ऐड सूट भी किए हैं।

 

दोबारा गलती नहीं दोहराना चाहती करीना कपूर

प्रेगनेंसी के दौरान काम करने के बाद पर करीना ने कहा कि, प्रेगनेंसी बीमारी नहीं होती है, जो घर पर बैठ जाएं। यह तो सही है कि, कुछ परेशानियां होती हैं लेकिन आप को बचाओ करना चाहिए । केवल प्रेगनेंसी के कारण काम छोड़ देना सही नहीं होता है। प्रेगनेंसी के दौरान कुछ चीजें हैं जो करीना दोहराना नहीं चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि, तैमूर के समय में जब वह गर्भवती थी। तब खाने के लिए उन्हें बहुत कहा जाता था। इस वजह से उनका 25 किलो का वजन बढ़ गया था। इस वजह से वह फिर दोबारा इस तरह नहीं करना चाहतीं और स्वस्थ भी रहना चाहती हैं।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...