साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में हुआ था। आज वह पूरे 70 साल के हो चुके हैं। उन्होंने 25 साल की उम्र में अपनी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागांगल’ मे काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन मुख्य किरदार में नजर आए थे। जिसमें रजनीकांत को मात्र 15 मिनट का रोल दिया गया। इसके बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है। बात करें अगर रजनीकांत की पर्सनल लाइफ की, तो उन्होंने 26 फरवरी 1981 को लता रंगाचार्य के साथ शादी की थी। उन्होंने लता के साथ लव मैरिज की थी, जिनकी प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है।

इंटरव्यू लेने आई महिला से हुआ प्यार

फिल्म ‘थिल्लू मल्लू’ साल 1981 में शूटिंग के दौरान रजनीकांत का इंटरव्यू लेने के लिए रिक्वेस्ट आई थी। यह रिक्वेस्ट कॉलेज मैगजीन की तरफ से भेजी गई। कॉलेज की तरफ से जो महिला उनका इंटरव्यू लेने के लिए आई थी, वह कोई और महिला नहीं बल्कि उनकी पत्नी लता ही थी।

जब लता उनका इंटरव्यू लेने के लिए पहुंची तो रजनीकांत उन्हें पहली नजर में ही दिल दे बैठे। इंटरव्यू के समय दोनों बेहद कंफर्टेबल थे। जिसकी एक खास वजह यह भी थी कि दोनों का बेंगलुरु से ही कनेक्शन। जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ रजनीकांत ने मौके पर ही लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

रजनीकांत का अचानक प्रपोजल सुनकर लता काफी दंग रह गई थी। रजनीकांत का प्रपोजल सुनकर लता ने मुस्कुराते हुए उनसे कहा- शादी के लिए उन्हें पहले माता-पिता से बात करनी होगी।

माता-पिता की इजाजत लेकर कर ली शादी

लता तो रजनीकांत को शादी के लिए हां कर चुकी थी, लेकिन रजनीकांत काफी नर्वस थे। उन्हें यह लग रहा था कि , लता के माता-पिता पता नहीं शादी के लिए राजी भी होंगे कि नहीं? फिलहाल जब उन्होंने बात की, तो दोनों के माता-पिता शादी के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद रजनीकांत ने लता से 26 फरवरी 1981 में शादी कर ली। शादी के बाद रजनीकांत की दो बेटियां हैं , जिनका नाम ऐश्वर्या और सौंदर्य है।

रजनीकांत के दामाद हैं धनुष

ऐश्वर्या रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं, जिनकी शादी साउथ के अभिनेता धनुष के साथ हुई है। धनुष ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से उनकी सबसे मशहूर फिल्म है। रांझणा इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थी।

भले ही रजनीकांत साउथ के सुपरस्टार हो, लेकिन वह असल जिंदगी में बेहद सीधे साधे इंसान हैं। जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है, तो वह हिमालय चले जाते हैं और वहां एकांत में मेडिटेशन भी करते हैं।

 

 

साउथ इंडिया में रजनीकांत को भगवान का दर्जा दिया गया

वैसे तो रजनीकांत का नाम सुनते ही उनकी सारी फिल्में हिट हो जाती हैं और खूब कमाई भी करती है, लेकिन कभी जब ऐसा हो जाता है कि, उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाए तो वह बिना हिचकिचाहट के तुरंत डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा वापस कर देते हैं। शायद इसीलिए रजनीकांत को साउथ इंडिया में भगवान का दर्जा दिया गया है। इतना ही नहीं दक्षिण भारत में तो रजनीकांत के नाम के कई मंदिर भी बने हुए हैं। सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि रजनीकांत बॉलीवुड में भी काफ़ी मशहूर है।

अपने अलग स्टाइल के लिए फेमस है सुपरस्टार रजनीकांत

अभिनेता के रूप में रजनीकांत की सबसे मुख्य बात यह है, कि उनका स्टाइल सेंस ऑफ ह्यूमर काफी शानदार है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जिस तरह से अपनी शराबी एक्टिंग के लिए मशहूर है उसी तरह रजनीकांत अपनी सिग्नेचर की स्टाइल को लेकर खूब प्रसिद्ध है। शायद ही आपको पता हो कि, रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस कंडक्टर का काम किया करते थे। जब वे बस में टिकट काट है थे तो इनकी बेहद अलग स्टाइल देख कर एक डायरेक्टर बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने उनको फिल्म ऑफर की। उसके बाद से उनकी किस्मत बदल गई।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...