साल 2020 में लोगों ने अपनी जिंदगी को लेकर कई सपने संजोए हुए थे, जो पूरे करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सभी की उम्मीदें टूट गई। कई लोगों ने अपने एक नए जीवन की शुरुआत करने का फैसला लिया था जोकि पूरा नहीं हो सका। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में जिन्होंने साल 2020 में शादी करने के बारे में सोचा था, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो सका। आइए जानते हैं ऐसे ही जोड़ियों के बारे में जिनकी शादी के बारे में काफी अफवाहें उड़ी थी, लेकिन अब धीरे-धीरे दूरी आने लगी है।

अर्जुन-मलाइका

बॉलीवुड की बोल्ड और फिट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसके बाद लोगों को यही लगने लगा के दोनों कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं। वैसे तो अर्जुन और मलाइका को अपने रिलेशनशिप प्राइवेट रखना ही पसंद है, मगर दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया। दोनों को एक साथ देख कर अफवाहें भी उड़ी थी कि, दोनों साल 2020 में ही शादी करने वाले हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण में मलाइका और अर्जुन को पॉजिटिव भी पाया गया था, लेकिन फिलहाल दोनों स्वस्थ हैं। और अब दोनों की शादी की अफवाहें भी नहीं फैल रही हैं।

रणबीर -आलिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट और हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर की शादी की खूब अफवाह उड़ी थी। आलिया और रणबीर के परिवार में भी काफी एकता देखने को मिल रही थी, जिससे सभी को यही लग रहा था कि दोनों ही इसी साल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया। फैन्स दोनों की जोड़ी खूब पसंद करते हैं। फिलहाल तो अभी तक दोनों की शादी नहीं हो सकी है।

फरहान -शिबानी

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर भी खूब चर्चे सुनने में आए थे। दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग भी है। फिलहाल इस साल कोरोना संक्रमण के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी।

अली फजल-ऋचा

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने शादी के ऐलान के बाद तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से जब लॉकडाउन हुआ तो दोनों ने अपना मन बदल लिया। जिसके बाद दोनों की शादी नहीं हो सकी। अब दोनों कब शादी करेंगे, यह तो किसी को भी नहीं पता है।

आदर -तारा

अभिनेत्री तारा सुतारिया की आदर जैन के साथ शादी को लेकर काफी अफवाहें उड़ी। आदर और तारा सुतारिया की खूबसूरत बॉन्डिंग से तो सभी को यही लग रहा था कि, दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। साल 2020 में तो दोनों की शादी नहीं हो सकी, लेकिन जल्द ही यह कपल शादी कर सकते हैं।

वरुण -नताशा दलाल

अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल साल 2020 में शादी करने वाले थे। फिलहाल जब वरुण धवन से शादी के बारे में बात की गई तो उन्होंने इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। वरुण धवन का कहना है कि, अभी उनका पूरा ध्यान अपने करियर पर है। अगर कोई ऐसी बात होगी तो वह जरूर सामने लाएंगे। फिलहाल सभी को बेसब्री से इंतजार है कि, कब वरुण धवन अपनी शादी की बात खुल कर सामने लाएंगे।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...