सुनील शेट्टी बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्शन हीरो में से एक हैं। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल सुनील शेट्टी फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रीय नहीं हैं और अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ खंडाला वाले अपने घर पर ही बिताते हैं। वह अपनी जुदा डायलॉग डिलीवरी के लिए काफी लोकप्रिय़ हैं। आइए देखें अंदर से कैसा है सुनील शेट्टी का ये आलीशान बंगला

सुनील शेट्टी का मुंबई के पास हिल स्टेशन खंडाला में आलीशान बंगला

सुनील शेट्टी ने अपना घर मुंबई के पास हिल स्टेशन खंडाला में बनाया है। सुनील शेट्टी के इस घर को फार्महाउस भी कह सकते हैं। बेहद भव्य इस बंगले में सुख सुविधा की सारी चीजें मौजूद हैं। सुनील शेट्टी ने बंगले के अंदर वर्कआउट के लिए जिम भी बना रखा है।

इस बंगले को प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर्स से डेकोरेट करवाया

सुनील शेट्टी ने घर को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया है। सुनील शेट्टी के इस बंगले को प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर्स से डेकोरेट करवाया गया है।

सुनील शेट्टी की पत्नी मान्या शेट्टी ने अपने इस आलीशान बंगले का बहुत अच्छे से ध्यान रखा है। सुनील शेट्टी भले अब फिल्में नहीं करते हैं लेकिन अब भी वह सालाना 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। सुनील शेट्टी के कई होटल्स और रेस्टोरेंट हैं, जिससे वे करोड़ों की कमाई करते हैं।

सुनील शेट्टी मिस्चीफ डाइनिंग बार और क्लब H2O के मालिक हैं

सुनील शेट्टी मिस्चीफ डाइनिंग बार और क्लब H2O के मालिक हैं। मुंबई के कई इलाकों में उनकी ब्रांच हैं। क्लब H2O सेलिब्रिटीज के साथ-साथ आम लोगों के बीच काफी फेमस है।

इसके अलावा, उनका खुद का बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है। इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम मुंबई हीरोज के कप्तान भी हैं।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन...