हमारे समाज में आमतौर पर महिलाएं अपने पतियों के नाम से पहचानी जाती हैं लेकिन अब समय बदल रहा है और समय के साथ-साथ ये सोच भी बदल रही है। बॉलीवुड में लेकर टेलीविजन जगत में कई ऐसी बीवियां हैं, जो अपने पतियों से ज्यादा मशहूर हैं। आज इन्हीं पत्नियों पर एक नजर डालते हैं…

माधुरी दीक्षित डॉक्टर राम नेने

माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। माधुरी ने उस समय डॉक्टर राम नेने से अरेंज्ड मैरिज की, जब वो अपने करियर के शिखर पर थीं। उन्होंने अपने करियर से लंबा ब्रेक लिया और अपने परिवार के साथ भारत वापस लौट आईं। इतने सालों के ब्रेक के बाद भी माधुरी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई।

नेहा कक्कड़ रोहनप्रीत सिंह

रोहनप्रीत सिंह लोकप्रियता के मामले में नेहा कक्कड़ से काफी पीछे हैं लेकिन इन दोनों ने शादी कर एक उदाहरण सबके सामने रखा है कि जीवन साथ बिताने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। वहीं इस शादी से यह बात भी साफ होती है कि समाज में अब सोच का बहिष्कार किया जा रहा है कि लड़के कभी भी अपने से ज्यादा सफल लड़की से शादी नहीं करते हैं।

नेहा धूपिया अंगद बेदी

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ शादी की और यह शादी चट मंगनी पट ब्याह की तरह ही हुई। हालांकि बाद में यह बात सामने निकल कर आई कि नेहा धूपिया शादी से पहले गर्भवती थीं। इस जोड़े में नेहा धूपिया लोकप्रियता के मामले काफी आगे हैं

ईशा अंबानी आनंद पीरामल

ईशा अंबानी लोकप्रियता के मामले में वो बड़े-बड़े सितारों को पीछे करती हैं। अंबानी ने आनंद पीरामल को अपना जीवनसाथी चुना और इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि लोकप्रियता के मामले में ईशा अपने पति आनंद से काफी आगे हैं।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय शादी के समय भी ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से लोकप्रियता के मामले में आगे थीं और उम्र में भी बड़ी थीं। हालांकि इस जोड़े ने इस सभी चीजों से ऊपर प्यार को अहमियत दी।

करीना कपूर- सैफ अली खान

करीना कपूर की लोकप्रियता कितनी है, ये बताने की जरूरत नहीं है। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान से लोकप्रियता के मामले में काफी आगे हैं लेकिन इस बात का इनके रिश्ते पर जरा भी असर नहीं पड़ता।

रूबीना दिलैक पति अभिनव शुक्ला

शक्ति सीरियल की लीड एक्ट्रेस और छोटी बहु के किरदार से लोकप्रियता कमाने वाली रूबीना दिलैक भी अपने पति अभिनव शुक्ला से काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। इस जोड़े की खास बात यह है कि ये एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करते हैं, जैसे ये वास्तव में हैं।

सनाया ईरानी व मोहित सहगल

सनाया ईरानी ने अपने को स्टार मोहित सहगल के साथ शादी की है। सनाया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों के मन में ये सवाल पैदा होता था कि इनका रिश्ता ज्यादा लंबा चलेगा या नहीं। जिस वक्त सनाया, मोहित को डेट कर रही थीं, उस समय सनाया के पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट आ रहे थे और मोहित स्ट्रगल कर रहे थे। हालांकि दोनों ने इस बात को कभी भी अपने रिश्ते के बीच नहीं आने दिया और एक समय के बाद शादी कर ली।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन...