प्रेम को साहित्य औऱ दर्शन में हमेशा अंधा बताया गया है। माना जाता है कि प्रेम कभी भी किसी से भी हो सकता है। आज हम जिस रिश्ते की बात कर रहे हैं वह है गुरु-शिष्य का रिश्ता। भारत में कई मशहूर नाम ऐसे हैं, जिन्हें अपने शागिर्द से प्यार हुआ तो उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उनके साथ घर भी बसाया। आइए डालते हैं उनमें से चंद नामों पर एक नजर

प्रोफेसर मटुकनाथ

पटना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मटुकनाथ ने वहीं की स्टूडेंट जूली से शादी रचाई थी। फिलहाल दोनों अलग हो गए हैं। जूली ने आध्यात्म का रास्ता चुन लिया है। प्रोफेसर मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी साल 2004 में शुरु हुई थी।

जूली और मटुकनाथ के बीच उम्र में 30 साल का अंतर है। दोनों की लव स्टोरी पर खूब बवाल भी हुआ था। मटुकनाथ को उनके पद से भी बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि बाद में कोर्ट के दखल के बाद उन्हें उनकी नौकरी वापस मिली थी।

अनूप जलोटा

भजन सम्राट अनूप जलोटा की पहली शादी सिंगर सोनाली सेठ से हुई थी। सोनाली गुजराती परिवार से संबंध रखती हैं। वह अनूप जलोटा से संगीत भी सीखती थीं। दोनों ने सोनाली के घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। हाालंकि कुछ सालों बाद सोनाली और अनूप जलोटा का तलाक हो गया।

सुरेश वाडेकर

बॉलीवुड सिंगर सुरेश वाडेकर की पत्नी का नाम पद्मा वाडेकर है। पद्मा और सुरेश ने प्रेम विवाह किया है। पद्मा, सुरेश वाडेकर के पिता से संगीत सीखा करती थीं। पिता के देहांत के बाद उन्होंने सुरेश वाडेकर से भी गायकी के गुर सीखे। दोनों साथ में म्यूजिक कन्सर्ट भी किया करते थे।

साल 1998 में सुरेश वाडेकर औऱ पद्मा ने शादी रचा ली। बता दें कि सुरेश वाडेकर के लिए कभी माधुरी दीक्षित का रिश्ता आया था। सुरेश वाडेकर ने माधुरी को बहुत पतली बताते हुए शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। तब माधुरी सुपरस्टार नहीं बनी थीं।

विष्णु खरे

प्रख्यात कवि, साहित्यकार, फिल्म आलोचक और पत्रकार विष्णु खरे ने भी अपनी छात्रा से शादी की थी। पत्नी कुमद से विष्णु खरे की मुलाकात रतलाम के एक सरकारी कॉलेज में हुई थी। उन दिनों विष्षु खरे वहां पढ़ाया करते थे।

कुमुद के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके बाद फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे और उनकी पत्नी ने कुमुद का कन्यादान किया था।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन...