बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पूरा साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर को हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर लगातार सभी उनको बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा कर दी है। इसके पीछे उन्होंने दो तरह की वजह भी बताई हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वजह है जिसकी वजह से शत्रुघ्न सिन्हा जन्मदिन नहीं मनाना चाहते।

 

ट्विटर पर साझा की तस्वीर, बताई वजह

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और उनके तीनों बच्चे सोनाक्षी सिन्हा लव और कुश भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा भी बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। इसके अलावा ग्रे जैकेट में लव और ब्लू एंड वाइट शर्ट में कुश काफी ज्यादा हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना संदेश भी लिखा है।

 

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”हम यह ध्यान में रखे हुए हैं कि, यह सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। COVID-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमारे किसानों के समर्थन में उचित और सबसे योग्य मांगे हैं। मैं आप सभी को शुक्रिया कहता हूं, जिन्होंने इस खास दिन पर मुझे शुभकामनाएं दी”।

 

ऐसे बने सुपर हिट अभिनेता

बता दें कि, शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पटना से ही की चार भाइयों में वह सबसे छोटे भाई हैं। रामायण से प्रेरित होकर उनके माता-पिता ने अपने चारों बच्चों का राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न बना रखा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से डिप्लोमा किया था। शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई आए और उन्हें पहला ब्रेक देवानंद ने दिया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने देवानंद की पहली फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में पाकिस्तानी मिलिट्री अफसर का किरदार निभाया और करियर में आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने ‘कालीचरण’, ‘विश्वनाथ’, ‘दोस्ताना’, ‘शान’, ‘क्रांति’, ‘नसीब’ और ‘काला पत्थर’ ऐसी कई एक से बढ़कर एक फिल्में की।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...