आईपीएस सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि, जाति और धर्म के बंधन से भी ऊपर एक बंधन होता है, जिसे प्रेम का बंधन कहा जाता है। अपने किसी भी सपने को पूरा करने के लिए सिर्फ एक ही मूल मंत्र है, जिसे हम मेहनत कहते हैं। मेहनत और जुनून के दम पर मनुष्य कोई भी असंभव कार्य संभव कर सकता है। यदि मन में लगन और ईमानदारी है, तो आप अपने किसी भी सपने को पूरा कर सकते हैं।

किसी भी निर्णय के लिए सावधानी बरतनी जरूरी

नया  बास सुजान गढ़ के साल 2019 में चयन किए गए आई पी एस सत्य नारायण प्रजापत जिनकी उम्र 28 साल है, हाल ही में अन्तर जातीय शादी की। आई पी एस का मानना है कि, ‘सपना चाहे कोई भी हो, अपना करियर बनाने का या फिर अपना जीवन साथी चुनने का। इस तरह के निर्णय लेने के लिए बेहद सावधानी बरतनी जरूरी होती है। खास कर जब शादी अंतर्जातीय हो रही हो’।

जी एस टी में निरीक्षक शोभा वर्मा के साथ की शादी

आई पी एस सत्य नारायण प्रजापत ने अपने मोहल्ले में ही साधारण परिवार की तृतीय श्रेणी सरकारी शिक्षक सुरेंद्र वर्मा की बेटी शोभा वर्मा (जिस की उम्र 26 साल है) से शादी की है। सत्य नारायण की पत्नी शोभा वर्मा जी एस टी में निरीक्षक के पद पर भुवनेश्वर में नियुक्त हैं। 10 दिसंबर को सत्य नारायण प्रजापत के घर में covid-19 एडवाइजरी करते हुए संछिप्त शादी का समारोह किया गया। इस शादी के लिए कोर्ट से पंजीयन जून 2020 में ही लिया जा चुका था।

साधारण तरीके से शादी कर पेश की मिसाल

आई पी एस सत्य नारायण प्रजापत भी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आई पी एल सत्य नारायण प्रजापत के पिता जगदीश प्रसाद राज एक मिस्त्री है। आई पी एस सत्य नारायण व उनकी पत्नी शोभा वर्मा ने यह शादी साधारण तरीके से ही की है। दोनों ने इस तरह से साधारण शादी करके एक मिसाल कायम की है।

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...