सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख सभी की आंखें नम हो जाएंगी। वीडियो में एक  बंदरनी ने अपने बच्चे की जान कुएं से बचाकर अपनी ममता की मिसाल दी है।

इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि बंदर का बच्चा खेलते कूदते कुंए में जा गिरा है। बंदरनी अपने बच्चे को कुएं में गिरा हुआ देखती है , तो वह फौरन ही कुएं के पास पहुंच जाती है। मां को देख बेबी मंकी खुश हो जाता है, लेकिन मां की बेचैनी बढ़ जाती है।

बच्चे को कुएं में बंदरनी की व्याकुलता बढ़ जाती है और वह बच्चे को निकालने का प्रयास करती है मगर काफी प्रयासों के बाद भी नाकाम होने पर वह व्याकुल हो जाती है कि कैसे अपने बच्चे को बाहर निकाले। यहा वह काफी चक्कर काटने के बाद भी उसे कोई समाधान नहीं मिलता है। अचानक ही वह कुएं की दीवार पर लटककर पूंछ के सहारे अपने बच्चे को बाहर निकालती है।

भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने इस वीडियो को शेयर किया

वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है-पुंछ, वह कभी असफल नहीं होता…हाथ जोड़कर…मां तुझे सलाम। इस वीडियो को 42 हजार से भी अधिक बार देखा गया है। 5 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने बेबी मंकी की तारीफ की है। एक यूजर रविंद्र ने लिखा है- दिल को छू लेने वाला वीडियो। एक अन्य यूजर ने लिखा है-
इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है

मां बहुत गुस्से में होती है तो रो देती है

मेरी ख़्वाहिश है कि मैं फिर से फ़रिश्ता हो जाऊं

मां से इस तरह लिपट जाऊं कि बच्चा हो जाऊं

मां की ममता

वीडियो देखकर हमे समझ आता है  की मां का स्थान जगत मे कोई भी नही ले पाता. मां की अपने बच्चो के लिये तड़प एक समान रहती है फिर चाहे वह मां जानवर हो या फिर इंसान|