यह घटना दक्षिण भारत की है, जहां एक बुजुर्ग महिला पर से ट्रक गुजर गया। लेकिन इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच तक नहीं आई। लोग इस घटना को एक चमत्कार मानते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस अनोखे ऐक्सिडेंट का मामला तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे का है।

सीसीटीवी में कैप्चर हुई घटना

यह बुजुर्ग महिला तिरुचेंगोडे स्थित बस स्टॉप की ओर जा रही थी। तभी अचानक एक पीले रंग का ट्रक आया और महिला को टक्कर मार कर उनके ऊपर से गुजर गया। यह सारा मंजर सीसीटीवी में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ड्राइवर ने नहीं देखा महिला को

इस वीडियो को ट्विटर पर CGTN ने शेयर किया है, जिसे 9 हजार से ज्यादा व्यूज और 141 लाइक्स मिल चुके हैं। सीजीटीएन ने दी जानकारी के अनुसार, ट्रक को मोड़ते समय ड्राइवर को बुजुर्ग महिला दिखाई नहीं दी और यह हादसा हो गया।

महिला का जीवित होना एक चमत्कार

54 सेकंड के इस विडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि गुलाबी साड़ी पहनी एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे खड़ी हैं। अचानक ही पीले रंग का ट्रक एक तरफ से आता है और उन पर से गुजर जाता है। वह रोड पर गिर जाती हैं मगर थोड़ी देर बाद वह अपने आप ही उठकर बैठ जाती है। ट्रक थोड़ी दूरी पर जाकर रूक जाता है और स्थानिय लोग महिला की मदद करने के लिए दौड़ते हैं।

एक अनोखा चमत्कार

अधेड़ उम्र महिला को इस ख़तरनाक हादसे से बच जाने को लोग एक चमत्कार ही मानते हैं। इश्र्वर का उपकार और भाग्य का साथ दोनों ही बूढ़ी महिला के संग थे क्योंकि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद उन्हें खरोंच तक नहीं आई है। युजर्स ने इस विडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।

ये भी पढ़े :2012 से चल रही है राजस्थान की ‘माँ अन्नपूर्णा रसोई घर’ सुबह से रात तक फ्री में मिलता है खाना