मुंबई. अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की तीसरी सालगिरह है। दोनों ने 3 साल पहले 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी बहुत ही सीक्रेट रखी थी। इतना ही नहीं इटली में हुई शादी में दोनों की फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। हालांकि, भारत लौटने के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिए थे। वहीं, दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शरीक हुए थे।

2017 में हुई अनुष्का-विराट की शादी

आपको बता दें कि 2017 में हुई अनुष्का-विराट की शादी की फोटोज ने उस दौरान खूब सुर्खियां बंटोरी थी। विराट-अनुष्का दोनों ने एक-दूसरे को शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। आज की बात करें तो अनुष्का प्रेग्नेंट हैं और वे संभवत: नए साल यानी जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी।

आपको बता दें कि जब अनुष्का शादी के बंधन में बंधी तब उनकी उम्र 29 साल थी, जो कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए शादी करने के लिहाज से कम मानी जाती है। इस बात को खुद उन्होंने कुबूल करते हुए कहा कि एक एक्ट्रेस होने के लिहाज से शादी करने की उनकी उम्र कम ही थी।

अनुष्‍का ने फिल्‍मफेयर से बात करते हुए कहा था कि कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि उन्‍हें 29 साल की उम्र में एक्ट्रेस को शादी नहीं करनी चाहिए।

उन्‍होंने आगे कहा था कि दर्शक कलाकार को सिर्फ पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। उन्‍हें उनकी निजी जिंदगी से कोई मतलब नहीं होता, चाहें वो शादीशुदा हों या फिर मां बन गई हों। हमें इस मानसिकता से बाहर निकल जाना चाहिए।

अनुष्‍का ने 29 साल की उम्र में की शादी

अनुष्‍का ने कहा था कि- मैंने 29 साल की उम्र में शादी की, क्‍योंकि मैं इश्‍क में गिरफ्तार थी। मैं अभी भी मोहब्‍बत की गिरफ्त में हूं। शादी एक प्राकृतिक प्रगति थी। शादी एक ऐसी चीज है तो रिश्‍ते को लेकर आगे जाती है।

मैं हमेशा इस बात के लिए खड़ी रही हूं कि महिलाओं के साथ समान बर्ताव होना चाहिए। दोनों को विरुष्का के नाम से भी जाना जाता है। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कभी अपनी रिलेशनशिप को लेकर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की थी।

रॉयल अंदाज में की विराट-अनुष्का ने शादी

विराट और अनुष्का की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। अनुष्का खुद भी अपनी शादी में एक प्रिंसेस लग रही थीं। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया। सिर्फ 50 मेहमानों के बीच रॉयल शादी करने का आइडिया अनुष्का का था।

वो भीड़भाड़ से दूर शादी करना चाहती थीं। इसके लिए विरुष्का ने 4 महीने पहले से ही प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। अपनी शादी के लिए विराट और अनुष्का ने दिल्ली बेस्ड वेडिंग प्लानर देविका नरेन और उनके फोटोग्राफर पति रदिक से कॉन्टैक्ट किया।

देविका ने विराट-अनुष्का की शादी को लेकर किए खुलासे

देविका ने एक वेबसाइट से बात करते हुए विराट-अनुष्का की शादी को लेकर कई खुलासे किए थे। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। देविका के मुताबिक, इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी।

देविका ने बताया था- मुझसे अनुष्का ने मेरे प्लानर शादीस्क्वैड के जरिए कॉन्टैक्ट किया था। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। अनुष्का और विराट बहुत धार्मिक हैं और रूमी (फेमस कवि) को बहुत पसंद करते हैं। इसलिए हर मेहमान को रूमी की कविताओं का कलेक्शन गिफ्ट के तौर पर दिया गया।

शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे विरुष्का

शादी के वेन्यू को एक गार्डन की तरह सजाया गया था। बता दें कि विरुष्का ने अपनी शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए थे। जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी हुई थी उसे खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया। नहीं तो ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब 1 करोड़ रुपए है।

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन...