मुंबई। श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियांक अगले साल प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी के साथ शादी कर सकते हैं। खबर के मुताबिक, प्रियांक और शाजा पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं।

प्रियांक और शाजा करने जा रहे कोर्ट मैरिज

खबरो की मुताबिक, 8 दिसंबर यानी मंगलवार को ही प्रियांक और शाजा कोर्ट मैरिज करने जा रहे हैं। दोनों ने शादी को लीगली रजिस्टर कराने के लिए कोर्ट में अप्लाई भी कर दिया है। वहीं वेडिंग सेलिब्रेशन की बात करें तो यह फरवरी 2021 में होगा। इसके बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी इसी महीने होगा। प्रियांक शर्मा पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा के बेटे हैं। इस रिश्ते से प्रियांक श्रद्धा कपूर के कजिन ब्रदर हैं। सोशल मीडिया पर शजा मोरानी के साथ प्रियांक ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं

प्रियांक और शाजा साल 2018 से हैं रिलेशनशिप में

इस बारे में करीम मोरानी का कहना है कि शाजा और प्रियांक शादी करने जा रहे हैं, लेकिन यह शादी फरवरी में होगी। बता दें कि प्रियांक और शाजा साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। शाजा अपनी होने वाली मदर इन लॉ पद्मिनी कोल्हापुरी के भी काफी नजदीक हैं।

बता दें कि प्रियांक की डेब्यू फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ इसी साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ रवि किशन की बेटी रीवा ने डेब्यू किया था। दूसरी तरफ शाजा असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ‘ऑलवेज कभी कभी’ और ‘हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

शाजा शुरुआत में कोरोना संक्रमित थी

बता दें कि प्रियांक की हाने वाली पत्नी शजा इसी साल की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हो गई थीं। उनकी बहन जोआ और पिता करीम मोरानी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे और उन्हें कई दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहना पड़ा था। पति प्रदीप उर्फ टूटू शर्मा के साथ श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे। दूसरी ओर मां पद्मिनी के साथ प्रियांक शर्मा।बहन श्रद्धा कपूर के साथ प्रियांक शर्मा।

यह भी पढ़े: शाहरुख की बेहद करीब है ये महिला, जानिए कौन है ये मिस्ट्री गर्ल

यह भी पढ़े: करोड़ो की प्रोपर्टी और मुंबई में 3 घर होने के बाद भी आज तक पिता का ये सपना पूरा नहीं कर सके अमिताभ बच्चन

Supriya Singh

मेरा नाम सुप्रिया सिंह है और मै INDIA NEWS INC में लेखक के पद पर कार्यरत हूँ, मुझे मनोरंजन...