अनुराग कश्यप और अनिल कपूर के बीच हाल ही में ट्विटर पर कुछ नोकझोंक हुई हैं, जो कि उनकी आने वाली अगली फिल्म की तरफ इशारा है। दरअसल अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की ट्विटर पर उनकी आने वाली अगली फिल्म AK Vs AK का ट्रेलर को लेकर सोचना खबर थी जो कि नेटफ्लिक्स ओरिजिनल की है। फिल्म के निर्देशक हैं, विक्रमादित्य मोटवाने! रविवार को दोनों ने एक दूसरे की ट्विटर पर खूब टांग खिंचाई की थी, इसके बाद अब सोमवार को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया। यह ट्रेलर सभी दर्शकों को खूब पसंद आया। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर शेयर करने के साथ-साथ यह भी लिखा है कि, ‘इसमें जो कुछ भी होगा वह असली ही होगा’।

जो होगा असली होगा

एके वर्सेस एके में अनिल कपूर एक फिल्म स्टार का किरदार निभा रहे हैं जो कि वह पहले से ही है। इतना ही नहीं अनुराग कश्यप फिल्म में फिल्म निर्देशक बने हुए हैं, जो कि वह पहले से ही है। ट्रेलर में सबसे खास और अलग बात यह है कि, अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर किडनैप हो जाती हैं, जो कि असल में उनकी बेटी है। है ना सबसे मजेदार बात?

टेलर को देखता है तो यह साफ पता चलता है कि, अनुराग नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत में ही अनिल कपूर और अनुराग कश्यप दिखाई पड़ते हैं। जिसमें सामने दिख रहा है कि, अनुराग कश्यप और अनिल कपूर इंटरव्यू के लिए मंच पर बैठे हैं। अनिल अनुराग की तरफ देखते हुए कहते हैं कि, यह तो फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा फ्रॉड है। इसके बाद अनुराग कश्यप भड़क जाते हैं, और उनके मुंह पर पानी डाल देते हैं।

फिर अनुराग कश्यप अनिल कपूर से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, ”सर आपको एक फिल्म की कहानी सुनाना है। सोनम कपूर गायब है। आप उसे खोजेगे। पूरी रात सुबह तक। इसमें जो कुछ भी है सब असली होगा। आप उसे ढूंढेगी असली। चोट लगेगी वह भी असली। रोओगे आप वह भी असली। हंसोगे तो वह भी……. हंसी आपको नहीं आएगी। इसके बाद दिखाया गया कि, अनिल कपूर वॉचमैन की वर्दी पहने हुए सड़कों पर भटक रहे हैं। जख्मी हालत में। आखिर में वह पुलिस वालों के सामने गिड़गिड़ाते हुए आए। पुलिस को लगता है कि वह बेहतरीन एक्टिंग कर रहे हैं। एके वर्सेज़ एके का ट्रेलर और कांसेप्ट बेहद खास है।

 

ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद भी अनिल और अनुराग की लड़ाई जारी है। अनुराग कश्यप ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, विक्रमादित्य भाई। अनिल कपूर से सहमत होने से नफरत। असली नैरेटिव नहीं है कश्यप जल्द ही जारी होगा। अनुराग कश्यप लिखते हैं, कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं। एके वर्सेस एके के प्रमोशन को लेकर काफी अफवाह हुए हैं। मुझे इन छोटे-मोटे ट्रोलर्स और बॉलीवुड बुली से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं हमेशा से वही करता हूं जो देखो उसी पर ही भरोसा करो।

अनिल कपूर ने ट्रेलर करते हुए लिखा था, एके वर्सेस एके की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव में हम। फिल्म का हित ध्यान में रखते हुए मैं ट्रेलर रिलीज कर रहा हूं, लेकिन यह वह नहीं है जिसके लिए मुझे साइन किया गया। अभी के लिए तो ठीक है लेकिन जल्द ही पूरी टीम दूसरा भी जारी करेगी एके वर्सेस एके का असली ट्रेलर।

यह भी पढ़े: नेहा कक्कड़ से शादी नहीं करना चाहते थे रोहनप्रीत सिंह, फिर कुछ यूं बनी बात

यह भी पढ़े: सरकारी स्कूल में पढ़ाने तक के नहीं थे पैसे, मेकअप आर्टिस्ट से एक्ट्रेस बनी इस अभिनेत्री के बिना नहीं बनती थी कोई फिल्म

Urvashi Srivastava

मेरा नाम उर्वशी श्रीवास्तव है. मैं इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर...